बिहार : आरपीएफ ने एक करोड़ 40 लाख रुपये की चरस लावारिस हालत में बरामद की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 10:59 PM
बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रक्सौल से दिल्ली जानेवाली 15273 अप सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य श्रेणी की बोगी से एक करोड़ 40 लाख रुपये मूल्य की सात किलोग्राम चरस बुधवार को लावारिस हालात में बरामद की. नरकटियागंज राजकीय रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम […]
बेतिया : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रक्सौल से दिल्ली जानेवाली 15273 अप सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य श्रेणी की बोगी से एक करोड़ 40 लाख रुपये मूल्य की सात किलोग्राम चरस बुधवार को लावारिस हालात में बरामद की.
नरकटियागंज राजकीय रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से चरस की यह खेप सामान्य श्रेणी की बोगी में लावारिस हालत में बरामद की जिसे दिल्ली की तरफ भेजा जा रहा था. उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










