पत्नी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति ने पोस्ट की अश्लील तस्वीर, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2018 10:09 PM
बेतिया : पत्नी का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील तस्वीर डालने के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने बेतिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. शहर के संत तेरेसा स्कूल रोड निवासी पति जसमीत सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपित पति का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है. […]
बेतिया : पत्नी का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील तस्वीर डालने के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस ने बेतिया पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. शहर के संत तेरेसा स्कूल रोड निवासी पति जसमीत सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोपित पति का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड को कोर्ट में प्रस्तुत किया है, जबकि फर्जी फेसबुक पर अश्लील तस्वीर मामले में देवर दीपेंद्र दीप सिंह फरार है.
कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि जसमीत के खिलाफ पंजाब के लुधियाना सीआरपी कॉलोनी निवासी पत्नी रश्मि कौर ने दुग्री थाने में कांड दर्ज कराया है. केस 19 मार्च को दर्ज हुआ था जिसमें रश्मि ने अपने पति जशमीत सिंह व देवर दीपेंद्र दीप सिंह पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील तस्वीर डालने का आरोप लगायी है. अनुसंधान के क्रम में मामला सही मिला जिसको लेकर पंजाब पुलिस के एएसआई सुखदेव सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल शमशेर सिंह बेतिया पहुंचे. कालीबाग पुलिस के सहयोग से संतरेसा रोड स्थित रश्मी के ससुराल के घर पर छापेमारी की. वहीं से जसमीत को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










