सन्नी हत्याकांड : अपनी बुनी कहानी में फंस रहा उत्पाद विभाग!, बड़ा सवाल, किसके आदेश पर चलायी गोली?

बेतिया : साठी थाना के बसंतपुर में ग्रामीणों व उत्पाद विभाग के बीच हुई झड़प के दौरान गोली लगने से मुखिया के भतीजे सन्नी की हुई मौत के मामले में पुलिसिया जांच शुरू हो चुकी है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि सन्नी आखिर किसकी गोली का शिकार हुआ. वहां माहौल बिगड़ा तो किसने […]
बेतिया : साठी थाना के बसंतपुर में ग्रामीणों व उत्पाद विभाग के बीच हुई झड़प के दौरान गोली लगने से मुखिया के भतीजे सन्नी की हुई मौत के मामले में पुलिसिया जांच शुरू हो चुकी है. पुलिस यह जानने में जुटी है कि सन्नी आखिर किसकी गोली का शिकार हुआ. वहां माहौल बिगड़ा तो किसने और किसके आदेश पर गोली चलाई? गोली क्या सन्नी को ही टारगेट करके चलायी गयी? ऐसे तमाम सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है. फिलहाल पुलिस की प्रारंभिक जांच की बात करें तो उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम अपनी ही बुनी कहानी में फंसती दिख रही है. छापेमारी टीम के उत्पाद दारोगा सुनील कुमार ने अपने बयान में इनकी टीम ओर से गोली चलाने की बात से इंकार किया है, लेकिन वारदात स्थल से बरामद खोखे एसएलआर के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




