देश को तोड़ना चाहती हैं सांप्रदायिक ताकतें

Published at :10 May 2014 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
देश को तोड़ना चाहती हैं सांप्रदायिक ताकतें

सरिसवा, बेतियाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा, यह चुनाव गरीबों व अकलियतों सहित देश में रहने वाले 17 करोड़ मुसलमानों की रक्षा की लड़ाई है. देश में अभी 1947 के हालात पैदा करने में भाजपा व जदयू दोनों जुटे हुए हैं. सांप्रदायिक ताकतें पूरे देश को तोड़ना चाहती हैं. उसे बचाना है. वे शुक्रवार […]

विज्ञापन

सरिसवा, बेतियाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा, यह चुनाव गरीबों व अकलियतों सहित देश में रहने वाले 17 करोड़ मुसलमानों की रक्षा की लड़ाई है. देश में अभी 1947 के हालात पैदा करने में भाजपा व जदयू दोनों जुटे हुए हैं. सांप्रदायिक ताकतें पूरे देश को तोड़ना चाहती हैं. उसे बचाना है. वे शुक्रवार को तिरवाह स्थित गढ़वा में यूपीए प्रत्याशी रघुनाथ झा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर यूपीए गंठबंधन की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि भाजपा की गोद में बैठा जदयू अब जनता को गुमराह करने चला है. जदयू व भाजपा ने लव मैरेज किया था. अब दोनों लोगों को गुमराह करने चले हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा, लालू जब रेलमंत्री थे, तब रेल का मुनाफा 20 हजार करोड़ के पार चला गया था. सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मुखिया ने किया. सभा को संबोधित करने वालों में रघुनाथ झा, विनोद आर्य, वीरबल यादव, इंद्रजीत यादव, पूर्व सांसद फै याजुल आजम, अजीत झा, केदार राम, ब्रrानंद पांडेय, शमशाद, विक्रमा साह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन