गोधरा कांड को भूलने की जरूरत

बेतियाः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा, देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है. कहीं से कांग्रेस मैदान में नहीं है. इसलिए डर कर प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम का घोषणा नहीं की. लालू चुनाव लड़ नहीं सकते. नीतीश चुनाव लड़ेंगे नहीं. अकेले मैदान में मोदी हैं. इसलिए हर […]
बेतियाः लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा, देश में लोकसभा का चुनाव हो रहा है. कहीं से कांग्रेस मैदान में नहीं है. इसलिए डर कर प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम का घोषणा नहीं की. लालू चुनाव लड़ नहीं सकते. नीतीश चुनाव लड़ेंगे नहीं. अकेले मैदान में मोदी हैं. इसलिए हर तबके के लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.
श्री पासवान शनिवार को योगापट्टी प्रखंड परिसर मैदान में वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सतीश चंद्र के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने गोधरा कांड पर कहा, अब लोगों को इसे भूलने की जरूरत है.
जब देश के सभी दंगों को लोग धीरे-धीरे भूल गये, तो एक युग बीतने के बाद गोधरा कांड को क्यों नहीं भूल सकते? लोजपा सुप्रीमो ने कहा, 2005 के विधानसभा चुनाव में मुसलमान मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गयी तो अपने को अल्पसंख्यकों का रहनुमा बताने वाले लालू एवं नीतीश मुसलमान को क्यों नहीं मुख्यमंत्री बनाए?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










