केरोसिन छिड़क पत्नी को जलाया

Published at :04 May 2014 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
केरोसिन छिड़क पत्नी को जलाया

बेतियाः शराबी पति ने पति अपनी पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया. चीखने-चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया. लेकिन इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर (कचहरी टोला) की है. जख्मी महिला भगमनिया देवी भभीछन यादव की पत्नी है. जख्मी […]

विज्ञापन

बेतियाः शराबी पति ने पति अपनी पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया. चीखने-चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया. लेकिन इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर (कचहरी टोला) की है. जख्मी महिला भगमनिया देवी भभीछन यादव की पत्नी है. जख्मी महिला ने बताया कि शनिवार की सुबह उसके पति ने उसके शरीर में केरोसिन छिड़क आग लगा दिया.

उसके चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गये. किसी तरह उसके शरीर में लगे आग को बुझाया और उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया. डॉ श्रीकांत दूबे ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. लेकिन आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण और ग्रामीणों के दबाव में डॉक्टर ने उस महिला का इलाज स्थानीय स्तर पर शुरू किया. महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. इधर पुलिस ने जख्मी महिला का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला का पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन