झारखंड के दुमका में हुई थी घटना में चंपारण का जवान शहीद

Published at :26 Apr 2014 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में हुई थी घटना में चंपारण का जवान शहीद

बेतियाः झारखंड के दुमका में हुए नक्सली हमले में चंपारण का एक जवान गुरुवार की संध्या शहीद हो गया. मृत जवान धोकराहां पंचायत के शिकारपुर गांव निवासी रामदास शर्मा का पुत्र जय विजय शर्मा (40) था. वह दुमका में लोकसभा चुनाव कराने के लिए गया हुआ था. इधर गुरुवार की रात्रि घटना की सूचना मिलते […]

विज्ञापन

बेतियाः झारखंड के दुमका में हुए नक्सली हमले में चंपारण का एक जवान गुरुवार की संध्या शहीद हो गया. मृत जवान धोकराहां पंचायत के शिकारपुर गांव निवासी रामदास शर्मा का पुत्र जय विजय शर्मा (40) था. वह दुमका में लोकसभा चुनाव कराने के लिए गया हुआ था.

इधर गुरुवार की रात्रि घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की भीड़ जवान जयविजय के घर जमा होने लगी. सभी पहले इस घटना की पुष्टि में जुटे थे. किसी को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा था. सभी अपने-अपने सूत्र के माध्यम से इस घटना की जानकारी लेने में व्यस्त थे. देर रात्रि तक घटना की पुष्टि नहीं होने पर लोग अपने-अपने घर चले गये.

लेकिन शुक्रवार की अहले सुबह एक बार फिर गांव में चीत्कार गूंज पड़ा. गांव के लोग जयविजय के परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे. चाचा देव शर्मा ने बताया कि जयविजय शर्मा झारखंड पुलिस में नौकरी करता था. लोक सभा चुनाव कराने के लिए उसकी प्रतिनियुक्ति दुमका जिला में हुई थी. जहां नक्सली हमले में उसकी मौत हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन