मारपीट में चार घायल

Published at :09 Apr 2014 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में चार घायल

बेतियाः जिले के विभिन्न पुलिस थाना में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. जानकारी अनुसार मुफस्सिल थाना के सिंगाछापर में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में जितेंद्र महतो की पत्नी मुन्नी देवी घायल हो गयी. वहीं सहोदरा थाना के भिखनाठोरी गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्जन अज्ञात […]

विज्ञापन

बेतियाः जिले के विभिन्न पुलिस थाना में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गये. जानकारी अनुसार मुफस्सिल थाना के सिंगाछापर में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में जितेंद्र महतो की पत्नी मुन्नी देवी घायल हो गयी.

वहीं सहोदरा थाना के भिखनाठोरी गांव में सोमवार की रात्रि आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के शहीद मियां, जाैबुन नेशा व नूरजहां खातून को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायलों ने बताया कि शहीद मियां के रिश्तेदार असमान मियां की पुत्री नजबुन खातून रात्रि अपनी मां के साथ सो रही थी. तभी आधा दर्जन अज्ञात लोग आये और बच्ची को ले जाने लगे. विरोध करने पर अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गयी. सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन