रूद्राभिषेक के लिए मंदिरों पर लगा तांता
Updated at : 08 Aug 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

पर्व. सावन की अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु बेतिया : हर-हर महादेव, बम-बम भोले, ऊं नम: शिवा य.. जैसे जयघोष से सोमवार की सुबह गूंज उठी. मौका था सावन की अंतिम सोमवारी का. इसको लेकर शहर के शिवालयों में शिव को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस अवसर पर […]
विज्ञापन
पर्व. सावन की अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
बेतिया : हर-हर महादेव, बम-बम भोले, ऊं नम: शिवा य.. जैसे जयघोष से सोमवार की सुबह गूंज उठी. मौका था सावन की अंतिम सोमवारी का. इसको लेकर शहर के शिवालयों में शिव को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस अवसर पर कई मंदिरों में भगवान शिव दिव्य श्रंगार किया गया और विधि विधान से पूजा अर्चना हुई. सुबह से ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे. इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगते रहे.
शहर के सागर पोखरा शिव मंदिर, पीउनीबाग शिव मंदिर, संतघाट शिवालय, हरिवाटिका शिव मंदिर, जनता सिनेमा शिव मंदिर, जोड़ा शिवालय, कालीधाम शिव मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे शिव की आरती के पश्चात इन मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही.
भीषण गर्मी में पसीने से तरबतर भक्त बाबा का अभिषेक करते रहे. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद की व्यवस्था की गयी थी. पिउनीबाग शिव मंदिर के आचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सावन माह में शिव का रूद्राभिषेक कराना बेहद की प्रिय है. मंदिर में रूद्राभिषेक चल रही है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव का पूजा सावन माह में करना श्रेयस्कर व पुण्य देने वाला होता है. इधर, जनता सिनेमा चौक स्थित पीपल महादेव में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. विहिप के वार्ड प्रमुख दिनेश सिंघानिया ने बताया कि महाआरती के बाद प्रसाद बंटा़ मौके पर विजय कुमार सिंघानिया, नारायण जालान, सूरज कुमार, सरयुग प्रसाद, रमण गुप्ता, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे.
हर हर महादेव के गूंज से गूंजता रहा शिवालय : बगहा/चौतरवा. श्रावण मास की अंतिक व पांचवी सोमवारी को हर हर महादेव के साथ गूंजता रहा शिवाल्य. वैसे तो प्रतिवर्ष शिवाल्यों में भीड़ उमड़ती है लेकिन यदा कदा किसी वर्ष में पांच सोमवारी पड़ता है. सोमवार से शुरू होकर सोमवार को अंत होने वाले इस श्रावण मास को पंडितों ने काफी उत्तम माना है.इस माह में विशेष रूप से रुद्राभिषेक का आयोजन होता दिखा.
अंतिम सोमवारी को वाल्मीकिनगर के जटाशंकर मंदिर,बगहा के पक्की बावली मंदिर, कचहरी शिव मंदिर, रामनगर नर्मदेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को ले सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही. ओम नम: शिवाय एक हर हर महादेव का जयघोष शिवाल्यों में गूंजता रहा.वहीं चौतरवा में सावन महीने के पांचवी सोमवारी को जलाभिषेक करने को ले क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लम्बी कतारे लगी रही. सावन के पवित्र महीने को समाप्त होने के चलते शिव मंदिर में भीड़ लगना स्वभाविक है. महिलाओं और पुरुषों के साथ साथ कुंवारियों ने भी बढ़ चढ़कर पूजा अर्चना में भाग ली. चौतरवा सागर पोखरा, सिकटौर, मझौवा, बड़गांव, आदि शिवालयों पर काफी भीड़ देखी गयी. जलाभिषेक के समय बेलपत्र, पुष्प, धतूर, जल, अक्षत लेकर पूजा करते रहे.
रामनगर में अंतिम सोमवारी को यहां के नर्मदेश्वर महादेव के मंदिर पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया था.वही पूजा समिति की ओर से भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से युवाओं को तैनात किया गया था. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि सावन महीने की अंतिम सोमवारी को नर्मदेश्वर महादेव के मंदिर पर शिव भक्तों की संख्या हजारों में होती है.
ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जाता है.इसमें महिलाओं की भीड़ में खासा इजाफा रहती है. पूजा के मुख्य द्वार को अहले सुबह ही खोल दिया जाता है.ताकि बाबा के भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हो.इधर सावन महीने में यहां का दृश्य मेला के रूप में तब्दील हो जाता है. मेला को लेकर बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिलता है. वहीं मेला में लगने वाले झुला आकर्षण का केंद्र बना रहा.थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि मेला में होने वाले भीड़ के मद्देनजर पुलिस के जवानों के साथ साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
पुरैना मंदिर में लगी भीड़, िकये दर्शन
चनपटिया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर चनपटिया के प्रसिद्ध पुरैना शिव मंदिर में सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे गये. श्रद्धालुओं का जत्था अपने साथ जल लेकर पहुंचा था. जहां जयघोष के साथ सभी ने जलाभिषेक किया. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




