भाइयों ने बहन-बहनोई को पीटा, गिराया मकान
Updated at : 08 Aug 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

मैनाटांड़ : एकतरफ जहां रक्षाबंधन पर्व के दिन भाई ने बहनों की सुरक्षा का वादा दिया, वहीं दूसरी ओर कलयुगी भाईयों ने भूमि विवाद में न सिर्फ अपने बहन व बहनोई के साथ मारपीट की, बल्कि उनका मकान भी गिरा दिया. घटना भंगहा थाना क्षेत्र के बेहरी कॉलोनी की है. घायल विभा देवी व पति […]
विज्ञापन
मैनाटांड़ : एकतरफ जहां रक्षाबंधन पर्व के दिन भाई ने बहनों की सुरक्षा का वादा दिया, वहीं दूसरी ओर कलयुगी भाईयों ने भूमि विवाद में न सिर्फ अपने बहन व बहनोई के साथ मारपीट की, बल्कि उनका मकान भी गिरा दिया. घटना भंगहा थाना क्षेत्र के बेहरी कॉलोनी की है. घायल विभा देवी व पति लक्खीनारायण बनिक का इलाज स्थानीय पीएचसी में जारी है.
स्थानीय पुलिस को घायल विभा देवी ने अपने फर्दबयान में बताया है कि विगत तीस वर्ष से वह अपने मां बनुला देवी की ओर से दी गयी जमीन पर रहकर भरण पोषण करती है. विगत एक वर्ष पूर्व उसकी मां ने उस जमीन को बख्शीशनामा रजिस्ट्री भी कर दी है. तब से उसके भाई तपेश राय, रूप कुमार राय, विजय राय, और अजय राय नरे उसके साथ दुश्मनी साधना शुरू कर दी है. भाइयों की ओर से बारंबार मारपीट करते हुए धमकाया जाता है. रविवार को सभी भाईयों ने मिलकर उसका घर भी गिरा दिया और रोकने पर मारपीट भी किये. इधर भंगहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन प्राप्त होते ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
छेड़खानी का मामला दर्ज : वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के कास्ट भंडार गोल चौक निवासी एक नबालिग युवती अंजलि कुमारी (काल्पनिक नाम ) ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक फरमान अंसारी पर बार-बार छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
इस बाबत थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आवेदिका के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 75/17 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




