बाजार में रही रौनक, भैया की कलाई पर आज सजेगी राखी
Updated at : 07 Aug 2017 1:25 PM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार में रविवार को खूब रौनक रही. बहनों ने अपनी पसंदीदा राखी की खरीदारी की. यूं तो हर आयु वर्ग के लिए अलग-अलग राखियां बाजार में मौजूद हैं, लेकिन इस बार ओम और स्वास्तिक जैसे धार्मिक चिह्न वाली राखियों की मांग ज्यादा है. इसके अलावा मैसेज राखी, स्वैग राखी, […]
विज्ञापन
बेतिया : रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजार में रविवार को खूब रौनक रही. बहनों ने अपनी पसंदीदा राखी की खरीदारी की. यूं तो हर आयु वर्ग के लिए अलग-अलग राखियां बाजार में मौजूद हैं, लेकिन इस बार ओम और स्वास्तिक जैसे धार्मिक चिह्न वाली राखियों की मांग ज्यादा है.
इसके अलावा मैसेज राखी, स्वैग राखी, स्पेशल गिफ्ट के बाक्स वाली राखियों की भी मांग है. बच्चों के लिए कार्टून और म्यूजिकल राखियां भी बाजार में मौजूद हैं.
खास यह रहा कि इस बार राखी बाजार में एक अलग तरह का ट्रेंड भी देखने को मिला. आस्था के रंग में रंगी राखियों की इस बार खास डिमांड रही. देवताओं वाली राखियां भी अपनी खास जगह बनाए हुए हैं. रेवड़ी, चंदन, मिश्री, चावल के छोटे-छोटे बाक्स के साथ लगाया गया राखियों का सेट लोगों को खूब भाया. सोआ बाबू चौक पर राखी बेचने वाले रोहित गुप्ता बताते हैं कि वह कई वर्षो से राखी बेच रहे हैं, लेकिन धार्मिक चिह्न वाली राखियां पहले कभी इतनी अधिक मात्रा में उन्होंने नहीं बेचीं.
तीन गुना तक बढ़ी है बिक्री : व्यवसायी शंकर गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल धार्मिक राखियों की बिक्री दो से तीन गुना बढ़ी है. लालबाजार के व्यापारी चंदन का कहना है कि धार्मिक संदेश वाली राखियां भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
राखी बाजार में बाक्स और मैसेज राखी की भी खूब धूम है. हालांकि इनकी कीमत आम राखियों से अधिक है, लेकिन खासियत की वजह से इसकी बिक्री में कीमत बाधा नहीं बन रही. बाक्स राखी में राखी के साथ भाइयों के विशेष उपहार भी मौजूद हैं. मैसेज राखी में भाइयों के लिए राखी के साथ मैसेज पेज का भी विकल्प है. अगर कीमत की बात करें तो ऐसी राखियों की शुरुआत 150 रुपये से हो रही है.
रेशम की डोरी का क्रेज रहा बरकरार : कहने को तो धागों का फैशन काफी पुराना हो चला है, लेकिन आज भी बहुतों की पसंद रेशम की डोरी ही है. हालांकि बाजार में इसकी वैरायटी कम है, लेकिन दुकानदारों के मुताबिक प्रतिदिन काफी लोग रेशम की डोरी वाली राखियों की डिमांड करते हुए दुकान पर पहुंच रहे हैं. नीले, लाल, हरे, पीले रंगों की रेशम वाली राखियों की कीमत 50 रुपये से शुरू हो रही है. उनमें डिजाइन बढ़ने के साथ कीमत भी बढ़ती जा रही है.
11.05 से 1.52 तक राखी बांधने का मुहूर्त
रक्षाबंधन के दिन सात अगस्त को इस बार चंद्रग्रहण का योग है. ग्रहण रात्रि में लगेगी, लेकिन इसका सूतक दोपहर से ही शुरू हो जायेगा. जबकि रक्षाबंधन के दिन सुबह 10.30 बजे तक भ्रदा रहेगी. ज्योतिषाचार्यों की माने तो ग्रहण के सूतक काल और भद्राकाल में रक्षाबंधन बांधना वर्जित है. ऐसे में इस बार रक्षाबंधन के दिन 11.05 बजे से दोपहर के 1.52 से पहले राखी बांधी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




