स्कॉर्पियो की ठोकर से रिटायर्ड कर्मी की मौत

Updated at : 05 Aug 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की ठोकर से रिटायर्ड कर्मी की मौत

सबसे छोटे पुत्र की आज होनेवाली थी पुजाई उत्सव को लेकर दाढ़ी बनवा लौट रहे थे घर मझौलिया : बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 28 बी पर स्थित बखरिया चौक पर शुक्रवार को बनकट पासवान उम्र 62 वर्ष पिता स्व फागु पासवान को एक स्कार्पियो ने ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही […]

विज्ञापन

सबसे छोटे पुत्र की आज होनेवाली थी पुजाई

उत्सव को लेकर दाढ़ी बनवा लौट रहे थे घर
मझौलिया : बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 28 बी पर स्थित बखरिया चौक पर शुक्रवार को बनकट पासवान उम्र 62 वर्ष पिता स्व फागु पासवान को एक स्कार्पियो ने ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.
ठोकर मारकर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया. इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. घटना के सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओपी चौहान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेजा. बनकट पासवान दाढ़ी बनवाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. आज उनके सबसे छोटे पुत्र विजय पासवान की पुजाई महोदीपुर में हरिश्चंद्र पासवान के घर जाना था.
मातम में बदल गया खुशियों का माहौल
इधर देखते ही देखते घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. परिजनों की चीख पुकार से वातावरण गमगीन हो गया. मृतक की पत्नी बचनी देवी का विलाप करते हुए दयनीय हाल हो गयी थी. हमार रजउ कहा गइले हो कहते-कहते बेहोश हो जा रही थी. बताते चलें कि मृतक कोलकाता के एक अस्पताल में काम करता था तथा हाल ही में रिटायर्ड हुआ था.
मृतक को तीन पुत्र वीरेश्वर पासवान, संजय पासवान तथा विजय पासवान हैं. सबसे छोटे पुत्र विजय पासवान औरंगाबाद मे बिहार पुलिस की नौकरी करता है. जिसकी आज पुजाई जाने वाली थी. इस दुर्घटना ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया. बताते हैं कि ग्रामीणों ने स्कार्पियो का कुछ दूर तक पीछा किया. परन्तु वह भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन