दुष्कर्म मामले की जांच करेंगे एसडीपीओ घटना : एक
Updated at : 04 Aug 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : देहरादून में रहनेवाली एक विवाहिता को नशा खिला कर उसके संबंधी व उसके साथी की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुआ है. इस मामले की जांच सदर एसडीपीओ करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देश के आलोक में एसपी विनय कुमार ने मामले की […]
विज्ञापन
बेतिया : देहरादून में रहनेवाली एक विवाहिता को नशा खिला कर उसके संबंधी व उसके साथी की ओर से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुआ है. इस मामले की जांच सदर एसडीपीओ करेंगे.
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देश के आलोक में एसपी विनय कुमार ने मामले की जांच का निर्देश सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा को दिया है. घटना 23 मई की रात की है. नेहरू ग्राम भूसा स्टोर थाना रायपुर जिला देहरादून में रहने वाली पीड़िता ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इस बात की शिकायत की है कि उसके साथ उसके रिश्ते में लगने वाले फुफेरे बहनोइ और एक अन्य ने नशीला पदार्थ खिला कर बारी बारी से दुष्कर्म किया. घटना के बारे में पीड़िता ने बताया है
कि चुड़िहरवा टोला थाना बैरिया निवासी महंथ प्रसाद ने बतौर उधार उससे 25 हजार और 45 हजार रुपया 2016 में लिया. रुपये पीएनबी के अकाउंट से 11 अगस्त 2016 को महंथ प्रसाद ने ले भी लिया. मई में जब वो अपने ससुराल बैरिया आई तो उसने रुपये मांगा. 23 मई की रात उसके बहनोइ महंथ प्रसाद ने सुबह में रुपये देने की बात कह उसे घर पर रोक लिया. रात में कोई नशीला पदार्थ महंथ ने उसे खिला दिया. रात में करीब बारह बजे उसकी तबियत बिगड़ने लगी. इस दौरान महंथ प्रसाद और विनोद प्रसाद ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की और किसी तरह जान बचा कर अपने घर लौट गयी. इस संदर्भ में पूछने पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई पत्र नहीं िमला है. निर्देश मिलने के बाद मामले की सत्यता की जांच की जाएगी.
खास बातें
देहरादून की पीड़िता ने सीएम के दरबार में लगायी थी गुहार
सीएम कार्यालय के निर्देश पर एसपी ने सौंपा जांच का जिम्मा
उधार के रुपये देने के बहाने फुफेरे बहनोइ व उसके साथी ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
घटना के बाद ससुराल आयी पीड़िता किसी तरह जान बचा कर लौटी अपने घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




