बिहार : बेतिया में कार से 9.86 करोड़ रुपये का चरस बरामद

Published at :17 Jul 2017 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेतिया में कार से 9.86 करोड़ रुपये का चरस बरामद

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के मैनाटाड थाना क्षेत्र में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक टीम ने पुलिस ने सड़क के किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक कार से बीते देर रात्रि 9.86 करोड़ रुपये का अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया. एसएसबी के 44वीं बटालियन के उपसमादेष्टा अंजय कुमार रजक […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के मैनाटाड थाना क्षेत्र में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक टीम ने पुलिस ने सड़क के किनारे लावारिस हालत में खड़ी एक कार से बीते देर रात्रि 9.86 करोड़ रुपये का अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया. एसएसबी के 44वीं बटालियन के उपसमादेष्टा अंजय कुमार रजक ने आज बताया कि 58 किलोग्राम चरस की उक्त बरामद खेप को भसुरारी गांव के पास मर्जदवानरकटियागंज मूख्य पथ के किनारे लावारिस हालत में खड़ी उक्त इंडिका कार की डिक्की में प्लास्टिक के पैकेट में रखा गया था.

अंजय कुमार रजक ने बताया कि वाहन का चालक एसएसबी टीम की भनक लगने पर फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि जब्त चरस और वाहन की कीमत करीब 9 करोड़ 86 लाख रुपये आंकी गयी है. रजक ने बताया कि बरामद चरस व वाहन को अग्रतर कार्रवाई के लिए बेतिया सीमाशुल्क कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन