बेतिया में घर से बुला कर टेंपोचालक का अपहरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मनुआपुल थाना के खैरटिया निवासी टेंपोचालक फिरोज आलम का अपहरण तुनिया गांव से कर लिया गया है. इस बावत परिजनों ने शनिवार को मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि फिरोज आलम की पत्नी शकिला खातून की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में […]
विज्ञापन
बेतिया : मनुआपुल थाना के खैरटिया निवासी टेंपोचालक फिरोज आलम का अपहरण तुनिया गांव से कर लिया गया है. इस बावत परिजनों ने शनिवार को मनुआपुल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि फिरोज आलम की पत्नी शकिला खातून की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्राथमिकी में तुनिया गांव निवासी अख्तर मियां व विसमिल्लाह मियां सहित एक अज्ञात अपराधी को भी आरोपी बनाया गया है. अगवा फिरोज की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी में शकिला खातून ने बताया है कि उसके पति फिरोज आलम ने कुछ दिन पूर्व तुनिया के अख्तर मियां से टेंपोखरीदा था. टेंपोपर बैंक का लोन बकाया था. 1 जुलाई को अख्तर मियां ने फिरोज आलम के मोबाईर्ल पर फोन कर कहा कि पेड़ी लगाना है. इसमें मदद के लिए चले आओ. फोन पर बात होने के बाद फिरोज आलम तुनिया गांव में अख्तर मियां के पास चला गया. जब फिरोज वहां पहुंचा तो नामजद अख्तर मियां,
विसमिल्लाह मियां व एक अज्ञात ने उसे पकड़ लिया और अपने घर लेकर चले गये. वहां से फोन कर कहा कि पैसा आएगा तब फिरोज को छोड़ा जाएगा. शकिला ने इसकी जानकारी अपने पिता इसहाक मियां को दी. इसहाक मियां वहां गयें तो बात तय हुई कि 20 जुलाई को बैंक में पैसा जमा करा दिया जाएगा. तब आरोपियों ने कहा कि फिरोज को बाइक से घर पहुंचा दिया जा रहा है. लेकिन फिरोज वापस घर नहीं लौटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




