ट्रक की ठोकर से छात्र की मौत, ट्रक फूंका

बेतिया : मोतिहारी के सटहा चौक के समीप शनिवार की सुबह ट्रक व बाइक की टक्कर में भवानीपुर के छात्र निशांत राजा उर्फ रिशू की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक को आक्रोशितों ने बेतिया के आइटीआइ चौक पर रोक लिया व आग के हवाले कर दिया. इसके बाद ट्रक से उतर कर भाग […]
बेतिया : मोतिहारी के सटहा चौक के समीप शनिवार की सुबह ट्रक व बाइक की टक्कर में भवानीपुर के छात्र निशांत राजा उर्फ रिशू की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक को आक्रोशितों ने बेतिया के आइटीआइ चौक पर रोक लिया व आग के हवाले कर दिया. इसके बाद ट्रक से उतर कर भाग रहे चालक को पकड़ लिया. उसकी पिटाई शुरू कर दी.
पिटाई का विरोध स्थानीय लोगों ने किया, तो आक्रोशित उनसे भी उलझ पड़े. आरोप है कि कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी. इसको लेकर दोनों गुटों में मारपीट होने लगी. लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इसमें दर्जनभर जख्मी हो गये. इधर, सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय झा पुलिस बल व फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे.
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया. फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक आग बुझाती, तब तक ट्रक राख हो चुका था. पुलिस ने मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब निशांत राजा अपनी बाइक से पटना जा रहा था. इसी दौरान सटहा चौक के समीप अरेराज की ओर से बेतिया आ रहे ट्रक से निशांत राजा की बाइक में टक्कर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




