मुंशी से 1.19 लाख व बाइक की लूट

Published at :07 Jul 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
मुंशी से 1.19 लाख व बाइक की लूट

दुस्साहस. लौरिया में अपराधियों ने की वारदात मुंशी से 1.19 लाख व बाइक की लूट लहना वसूल कर बेतिया लौट रहा था सीमेंट-छड़ व्यवसायी का बाइक सवार मुंशी एनएच-28 बी बेतिया-बगहा मुख्य मार्ग सिरकहिया बेलवा मोर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम व्यवसायी के मुंशी ने लौरिया थाना में अज्ञात अपराधियों […]

विज्ञापन

दुस्साहस. लौरिया में अपराधियों ने की वारदात

मुंशी से 1.19 लाख व बाइक की लूट
लहना वसूल कर बेतिया लौट रहा था सीमेंट-छड़ व्यवसायी का बाइक सवार मुंशी
एनएच-28 बी बेतिया-बगहा मुख्य मार्ग सिरकहिया बेलवा मोर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
व्यवसायी के मुंशी ने लौरिया थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बेतिया : बाइक सवार अपराधियों ने लौरिया में बेतिया खिरियाघाट के सीमेंट-छड़ व्यवसायी कौशल किशोर राव के मुंशी से एक लाख 19 हजार नगद व हीरो बाइक लूट ली.
अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब रमौली बेलवा निवासी व्यवसायी का मुंशी पप्पू तिवारी लहना वसूल कर बेतिया लौट रहा था. इसी बीच पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने एनएच-28 बी बेतिया-बगहा मुख्य पथ लौरिया थाना के सरिकहिया बेलवा मोर के समीप नगद व हीरो स्लेंडर बाइक लूट लिया. लूटकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी बगहा की ओर फरार हो गये. नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
व्यवसायी के मुंशी पप्पू तिवारी के आवेदन पर लौरिया थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि बेतिया खिरियाघाट स्थित किरण ट्रेडर्स (सीमेंट-छड़) के मालिक कौशल किशोर राव का मुंशी पप्पू तिवारी लहना वसूलने के लिए गये हुए थे. व्यवसायी के मुंशी पप्पू लहना वसूल करने के लिए रामनगर, भैरोगंज होते हुए परसौनी लहना वसूल करने गया था. परसौनी से लहना वसूल कर वह वापस अपनी नई बाइक हीरो स्पेलेंडर प्लस से बेतिया लौट रहा था. जैसे ही मुंशी सरिकहिया बेलवा मोर के समीप पहुंचा. पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लहना के 1.19 लाख नगद व बाइक लूट ली. लूटकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी बगहा की ओर फरार हो गये. पीड़ित लौरिया थाना पहुंच घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन