शराब पीने में दो बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

साठी : बेतिया-नरकटियागंज मुख्य पथ में धागड टोली मोड़ से तीन लोगों को शराब पीकर आने के क्रम में बाइक सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनकी पहचान राजेश सिंह कटहरी और कमलेश सहनी व महंथ पटेल सोमगढ मलाही टोला के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि संध्या लगभग छह बजे […]
विज्ञापन
साठी : बेतिया-नरकटियागंज मुख्य पथ में धागड टोली मोड़ से तीन लोगों को शराब पीकर आने के क्रम में बाइक सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया. इनकी पहचान राजेश सिंह कटहरी और कमलेश सहनी व महंथ पटेल सोमगढ मलाही टोला के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि संध्या लगभग छह बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग उल-जलूल बातें करते आ रहे थे. जिसको देखते हुए गश्ती कर रही पुलिस ने गाड़ी रोकने को बोला. ये चारों पुलिस को देख भागने का प्रयास किए. जिसमें एक भागने में सफल रहा. जबकि तीन पकड़े गए. पकड़े गए को जांच में पाया गया कि सभी शराब पिये हुए हैं. पकड़ाये आरोपियों को नये उत्पाद नियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया.
एक कारोबारी गिरफ्तार : बैरिया . थाना क्षेत्र के सिसवा सरैया पंचायत अंतर्गत मझरिया कॉलोनी से बुधवार को दोपहर बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को धर दबोचा.
इधर थाना अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि गुप्त सूचना लगी थी कि मंझरिया कॉलोनी में देसी शराब का कारोबार ईश्वर चंद्र दास करता है. पुलिस ने छापेमारी कर इस दौरान 20 पैकेट 100 एमएल शराब को जब्त किया गया. वहीं गिरफ्तार कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




