बेतिया में कंपाउंडर को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मरीज दिखाने के नाम पर क्लीनिक खुलवा कर अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गये. कंपाउंडर को बायीं कनपटी पर गोली लगी है. घटना बुधवार की देर रात एक बजे शहर के महावत टोली स्थित डाॅ नसीम के क्लीनिक पर हुई. […]
विज्ञापन
बेतिया : मरीज दिखाने के नाम पर क्लीनिक खुलवा कर अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम को गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाइक से फरार हो गये. कंपाउंडर को बायीं कनपटी पर गोली लगी है. घटना बुधवार की देर रात एक बजे शहर के महावत टोली स्थित डाॅ नसीम के क्लीनिक पर हुई. घायल कंपाउंडर मुफस्सिल थाना के शेखौना मठ के चुड़िहरवा टोला का रहनेवाला है.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान मौके पर पहुंचे. घायल कंपाउडर को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भरती कराया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. मामले मेें पुलिस शेखौना मठ चुडिहरवा टोला निवासी मंजर मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि देर रात करीब एक बजे
बेतिया में कंपाउंडर
बाइक पर सवार होकर दो लोग आये. मरीज दिखाने की बात कह कर क्लीनिक खुलवाने के लिए आवाज लगाने लगे. बाहर वाले कमरे में सोये समीर आलम ने जैसे ही दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसकी कनपटी पर हथियार भिड़ा दिया. इसके बाद अपराधियों ने कंपाउंडर मुर्तुजा आलम के बारे में पूछा. समीर ने मच्छरदानी में सो रहे मुर्तुजा की ओर इशारा किया.
कंपाउंडर को मारी…
इशारा मिलते
ही अपराधियों ने मुर्तुजा पर गोली चला दी. गोली बायें साइड की कनपटी पर लगी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
घटना की सूचना नगर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कंपाउंडर को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमेजेके अस्पताल में भरती कराया. उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. वहीं, पुलिस कंपाउंडर के पड़ोसी मंसूर मियां को हिरासत में ले लिया है. मुर्तुजा के परिजनों ने गांव के ही शमसूल होदा, मंसूर मियां, मंजूर मियां, इमरान मियां व मो. नुरैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शहर के महावत टोली में डाॅ नसीम के अस्पताल पर हुई घटना
बाइक सवार दो अपराधियों ने रात एक बजे दिया घटना को अंजाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




