हर महीने सैकड़ों का मुफ्त इलाज करते हैं डाॅ उमेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ उमेश कुमार हर माह सैकड़ों मरीजों को नि:शुल्क इलाज मुहैया करा रहे हैं. हॉस्पिटल रोड स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट आर्थोपेडिक अस्पताल पर इनके द्वारा माह के हर दूसरे और चौथे सप्ताह में नि:शुल्क जांच के लिए शिविर लगाया जाता है. जिसमें खुद डा उमेश कुमार […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ उमेश कुमार हर माह सैकड़ों मरीजों को नि:शुल्क इलाज मुहैया करा रहे हैं. हॉस्पिटल रोड स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट आर्थोपेडिक अस्पताल पर इनके द्वारा माह के हर दूसरे और चौथे सप्ताह में नि:शुल्क जांच के लिए शिविर लगाया जाता है. जिसमें खुद डा उमेश कुमार मौजूद रहकर मरीजों की जांच व इलाज करते हैं.
बीते एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर भी नारायणी सुपर स्पेशलिस्ट आर्थोपेडिक अस्पताल में मुफ्त बीएमडी जांच शिविर लगाया गया. इस शिविर का उद्घाटन चनपटिया विधायक प्रकाश राय द्वारा किया गया. हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ तथा आईएमए के मीडिया प्रभारी डा़ उमेश कुमार ने बताया कि डक्टर्स डे प्रसिद्घ फिजीशियन एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डक्टर बीसी राय के जन्मदिवस (एक जुलाई 1882) के अवसर पर मनाया जाता है.
उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ अवसर पर मुफ्त हड्डी जांच का शिविर आयोजित किया गया. जिसमें 100 से अधिक मरीजों की हड्डी जांच कर मुफ्त दवा वितरण किया गया. वही विधायक प्रकाश राय ने कहा कि डक्टर उमेश कुमार के द्वारा चलाया जा रहा मुफ्त शिविर समाज के प्रति सकारात्मक भूमिका को दर्शाता है. इस मौके पर आईएमए के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










