हथियार के बल पर चूड़ा व्यवसायी के मुंशी से दो लाख की लूटपाट

Published at :04 Jul 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के बल पर चूड़ा व्यवसायी के मुंशी से दो लाख की लूटपाट

नरकटियागंज (पचं) : चार अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी के मुंशी से दो लाख रुपये लूट लिये. घटना शिकारपुर थाने के कोइरगांवा चौक के पास की है. बताया जाता है कि चनपटिया के चूड़ा व्यवसायी के मुंशी जीतेश कुमार एवं चंदन कुमार पैसे की वसूली कर बाइक से चनपटिया वापस जा रहे थे. […]

विज्ञापन

नरकटियागंज (पचं) : चार अपराधियों ने हथियार के बल पर व्यवसायी के मुंशी से दो लाख रुपये लूट लिये. घटना शिकारपुर थाने के कोइरगांवा चौक के पास की है. बताया जाता है कि चनपटिया के चूड़ा व्यवसायी के मुंशी जीतेश कुमार एवं चंदन कुमार पैसे की वसूली कर बाइक से चनपटिया वापस जा रहे थे. वे जैसे ही कोइरगांवा चौक के समीप पहुंचे दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार दिखा कर मुंशी से दो लाख रुपये लूट कर बेतिया रोड की ओर फरार हो गये. मुंशी ने पुलिस को बताया कि वह चूड़ा व्यवसायी ध्रुव प्रसाद जायसवाल का लहना का पैसा वसूल कर नरकटियागंज से वापस चनपटिया जा रहे थे.

कोइरगांवा चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक के बल पर दो लाख रुपये, मोबाइल व बाइक की चाबी लेकर बेतिया रोड की तरफ फरार हो गये. अपराधियों के जाने के बाद उन लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन कर आसपास के लोग आये. इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. शिकारपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया लूट का प्रतीत हो रहा है. सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन