गंडक में पानी छोड़े जाने से बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट

Published at :04 Jul 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
गंडक में पानी छोड़े जाने से बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट

बाढ़. नेपाल में भारी बारिश के कारण बराज पर बढ़ा दबाव बेतिया : नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश से बेतिया समेत बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वाल्मीकिनगर बराज पर काफी दबाव है. वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़ने के बाद बेतिया समेत मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व वैशाली जिले […]

विज्ञापन

बाढ़. नेपाल में भारी बारिश के कारण बराज पर बढ़ा दबाव

बेतिया : नेपाल में पहाड़ों पर हो रही बारिश से बेतिया समेत बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वाल्मीकिनगर बराज पर काफी दबाव है. वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़ने के बाद बेतिया समेत मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व वैशाली जिले के इलाके में बाढ़ आना तय है. फिलहाल गंडक के इस डेंजर जोन को देखते हुए विभाग हाई अलर्ट पर है.
विभागीय रिकार्ड के मुताबिक, गंडक की क्षमता 2.70 लाख क्यूसेक है. गंडक में इतना पानी आने पर वह खतरे के निशान पर आ जाता है. वाल्मीकिनगर बराज के फाटक खोल दिये जाते हैं. वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो बीते साल नेपाल में आये भूकंप के चलते एक बड़ा पहाड़ टूटकर नेपाल के नारायणी नदी में गिर गया था. जिसका मलबा गाद के रुप में गंडक की तलहटी में बैठ गया है. अब यह क्षमता 2.70 लाख क्यूसेक से घटकर 2 लाख के करीब आ गयी है.
जानकारी के अनुसार नेपाल में भारी बारिश के कारण बराज पर काफी दबाव बढ़ गया है. बराज के कुछ फाटक खोल दिये गये हैं. पानी तेजी से गंडक नदी और इसके किनारे बसे इलाके में फैल रहा है. फिलहाल जिला प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गयी है. विभाग भी हाइ अलर्ट पर है. बता दें कि नेपाल से निकली नारायणी नदी (गंडक) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, कुशीनगर होते हुए बिहार के बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए गंगा नदी में मिल जाती है.
दियारे में घुसा पानी : गंडक के किनारे बसे गांवों के वाशिदों में बाढ़ को लेकर दहशत हो गया है. जिले के बैरिया, योगापट्टी व नौतन प्रखंड
के अलावे बगहा के कुछ प्रखंडों
के गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंचने
लगा है. गंडक किनारे के इलाकों
में तेजी से पानी भर रहे हैं. बीते सप्ताह ही योगापट्टी के दियारा में पानी घुस गया था. अब एक बार फिर खतरा बढ़ गया है.
तटबंधों पर बढ़ा दबाव
पल-पल की गतिविधियों पर नजर
जलस्तर बढ़ा है. गंडक में 2.70 लाख क्यूसेक पानी आने पर खतरे के निशान पर आ जाता है. फाटक खोल दिये जाते हैं. फिलहाल सभी विभागीय अधिकारी और कर्मी अलर्ट पर हैं. पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. तिरहुल कैनाल की नहरों पर दबाव बढ़ा है.
शिवजीपति तिवारी, कार्यपालक अभियंता तिरहुल कैनाल प्रमंडल दो पश्चिम चंपारण
बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष हामिद द्वारा पीपी तटबंध पर लगाये गये होमगार्डों को बाढ़ के पानी के उतार-चढ़ाव के सम्बन्ध में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक घंटे पानी की घटने और बढ़ने की जानकारी देते रहें. और किसी भी तरह की हो रही समस्या के सम्बन्ध में तुरंत जानकारी दें.श्री हामिद ने पीपी तटबंध पर हो रहे कालीकरण और मिट्टी भराई के सम्बन्ध में जानकारी ली. उन्होंने ने कहा की तटबंध पर बालू भरना नियम संगत नही है.इसके लिए वे संवेदक के खिलाफ पत्राचार करेंगे.
पिपरासी : बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष मो अब्दुल हामिद व बाढ़ प्रमंडल दो के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सयुक्त रूप से सोमवार को पीपी तटबंध बाढ़ प्रमंडल दो व बाढ़ प्रमंडल एक का निरीक्षण किया. शून्य से 26.65 किमी तक के निरीक्षण के दौरान श्री हामिद द्वारा पिपरासी प्रखंड स्थित 0.7,1.2,1.7,2.4 व 5.65 टीआरएल पर जांच किया गया. स्पर व ठोकर के निरीक्षण के साथ जलस्तर के बढे पानी के कारण दबाव व कटाव का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया निरीक्षण के क्रम में 2.4 टीआरएल पर वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा की आने वाले समय में इस स्थान पर पानी का दबाव होने की संभावना हैं.उन्होंने बताया की सभी सिचाई विभाग के कमियों को अलर्ट पर रखा गया हैं और 24 घंटे चौकसी रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जहां भी स्पर बना हैं वाहा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन