समाज में अमन-शांति का दें पैगाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. टाउन हॉल में कौमी एकता सह ईद मिलन समारोह में बोले डीआइजी बेतिया : शहर के टाउन हॉल में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं संप्रदायिक सदभाव सह ईद मिलन सामारोह का आयोजन नागरिक मंच की ओर से शनिवार की देर शाम आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह, […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. टाउन हॉल में कौमी एकता सह ईद मिलन समारोह में बोले डीआइजी
बेतिया : शहर के टाउन हॉल में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं संप्रदायिक सदभाव सह ईद मिलन सामारोह का आयोजन नागरिक मंच की ओर से शनिवार की देर शाम आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन चंपारण रेंज के डीआइजी अनिल कुमार सिंह, शायर शकील मोईन व भाजपा के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान डीआइजी ने शायराना अंदाज में कहा कि शामशो कमर के ओज को वो जुगनू समझते हैं, न वो हिंदी सजहत है, न उर्दू समझते हैं, जिसे वो कहते हैं हिन्दू, मुसलमान, ईसाई, उसे हम सरजमी हिन्दुस्तान की खुशबू समझते हैं… इस पर पूरे हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से समां बंध गया. उसके बाद डीआइजी ने रक्त-रक्त ये सिलसिला जारी है, ये जमी दूर-दूर तक हमारी है…
शेर पढ़कर आमलोगों का दिल मोह लिया. डीआइजी ने कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल देते हुए कहा कि यह सत्याग्रह की धरती है, जिसने गांधी को महात्मा बना दिया. वहीं, तथागत को यह धरती महात्मा बुद्ध बना दी. आजादी की लड़ाई में पंडित राजकुमार शुक्ल के साथ शेख गुलाब खड़े हो गये. इस पावन धरती पर नफरत काे नकार कर अमन व शांति का पैगाम देना ही हम सब का दायित्व है. कार्यक्रम में सूफी गायब बच्चा भारती मुजफ्फरपुर व बेतिया के असलम चिश्ती ने कौमी एकता के नाम गाये गीतों से ऐसा समां बांधा कि रात भर लोग उसमें गोता लगाते रहे. कार्यक्रम का संचालन कवि सुरेश गुप्त ने की. कार्यक्रम में चनपटिया विधायक प्रकाश राय, एसडीएम सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, इंस्पेक्टर सुशील यादव, नवीन मिश्र, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता, आरसी उपाध्याय, विवेक कुमार जायसवाल, कुंदन कुमार सिंह, विजय यादव, राजीव कुमार, रत्नेश कुमार वर्मा, किरण शंकर, मनीष कुमार शर्मा, सरपंच शशिभूषण पांडेय, भाजपा नेता विजय रंजन ठाकुर, पन्ना प्रसाद, आनंद सिंह, शायर एमएम वफा, आंनद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




