परसा में तीन जगहों पर गिरा ठनका, ग्रामीणों के उड़े होश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्ची की आंख ठनका से प्रभावित, बकरी झुलसी, बांस, पोल व सामान क्षतिग्रस्त आंधी-तूफान व बिजली की तड़तड़ाहट के बीच हुई मूसलधार बारिश घर के छप्पर, बांस के पोल व सामान पर गिरा लगातार ठनका गौनाहा : अंचल के गौनाहा परसा गांव में शुक्रवार की देर रात आंधी तूफान व बिजली की तड़तड़ाहट […]
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्ची की आंख ठनका से प्रभावित, बकरी झुलसी, बांस, पोल व सामान क्षतिग्रस्त
आंधी-तूफान व बिजली की तड़तड़ाहट के बीच हुई मूसलधार बारिश
घर के छप्पर, बांस के पोल व सामान पर गिरा लगातार ठनका
गौनाहा : अंचल के गौनाहा परसा गांव में शुक्रवार की देर रात आंधी तूफान व बिजली की तड़तड़ाहट के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हुई. इस दौरान गांव के तीन जगहों पर लगातार ठनका गिरने से ग्रामीणों के होश उड़ गये.
कई परिवार तो पूरी रात सो नहीं सके. हालांकि ये ठनका घर के छप्पर, बांस के पोल व सामान पर गिरने से वे क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं इसके प्रभाव से जहां एक बच्ची की आंख प्रभावित हो गयी. वहीं एक बकरी इसके चपेट में आकर झुलस गयी और बांस के पोल तथा टेबुल पंखा सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गये. पहला ठनका परसा के मिरमद खां की झोपड़ी पर गिरी और छप्पर को चीरती हुई खंभे व स्टैंड फैन को टुकड़े कर गयी. इस दौरान समीप खड़ी एक बकरी चपेट में आकर वहीं ढेर हो गयी.
इस दौरान लगी आग से कई सामान जल गये. हालांकि मूसलाधार बारिश के तेज होने के कारण आग जल्द ही बूझ गयी. मिरमिद खां ने बताया कि वे लोग तो किसी तरह बाल-बाल बच गये. लेकिन उनकी बारह साल की बच्ची जरीना खातून का एक आंख काफी प्रभावित हो गया.
दूसरा ठनका मुन्ना मियां के घर के दरवाजे पर गिरा. जहां बांस का पोल जलकर टुकड़ों में बंट गया. जबकि तीसरा ठनका मजहर खां के बांसवारी में गिरा जिससे बांस को क्षति पहुंची. थानाध्यक्ष रणवीर झा ने ठनका गिरने की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










