गैस सिलेंडर की आग में हजारों की क्षति, तीन युवक जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : नगर के छावनी वार्ड संख्या पांच स्थित अल्पसंख्यक बस्ती में शेख इरशाद के घर में बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण आग लग गया. देखते ही देखते इस आग ने भयंकर रूख अख्तियार कर लिया. इसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने अग्निशमन विभाग को दिया. अग्निशाम […]
विज्ञापन
बेतिया : नगर के छावनी वार्ड संख्या पांच स्थित अल्पसंख्यक बस्ती में शेख इरशाद के घर में बुधवार की रात खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण आग लग गया. देखते ही देखते इस आग ने भयंकर रूख अख्तियार कर लिया. इसकी सूचना स्थानीय नागरिकों ने अग्निशमन विभाग को दिया.
अग्निशाम पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संकीर्ण बस्ती होने के कारण अग्निशमन दस्ता को एमटी फोर वाहन से भेजा. दस्ते ने घटनास्थल पर पहुंचकर अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा ली. तब तक इस आग को बूझाने के दौरान तीन युवक आग से झुलस गये. इनका इलाज एमजेके अस्पताल में जारी है. इस अगलगी में करीब पचास हजार रूपये की क्षति का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










