मॉल में चोरी करते रंगे-हाथ कर्मी गिरफ्तार

Published at :29 Jun 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
मॉल में चोरी करते रंगे-हाथ कर्मी गिरफ्तार

बेतिया : शहर के सुप्रिया रोड़ एनएच-28 बी स्थित नया बाजार मॉल में चोरी करते हुए मॉल का कर्मी रंगे-हाथ पकड़ा गया. कर्मी गल्ले में रखा बिक्री का 1 लाख 75 हजार की राशि पर हाथ साफ कर रहा था. इसी बीच अन्य कर्मियों ने उसे धर-दबोचा व चोरी की घटना की सूचना मॉल मालिक […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के सुप्रिया रोड़ एनएच-28 बी स्थित नया बाजार मॉल में चोरी करते हुए मॉल का कर्मी रंगे-हाथ पकड़ा गया. कर्मी गल्ले में रखा बिक्री का 1 लाख 75 हजार की राशि पर हाथ साफ कर रहा था. इसी बीच अन्य कर्मियों ने उसे धर-दबोचा व चोरी की घटना की सूचना मॉल मालिक भाष्कर सती को दी. सूचना पर पहुंचे मॉल मालिक ने नगर थाने को घटना के बावत जानकारी दी. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने मॉल कर्मी बैरिया निवासी सरूण कुमार को हिरासत में ले ली.

नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मॉल मालिक भाष्कर सती के आवेदन पर कर्मी सरूण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. प्राथमिकी में चोरी की घटना के बावत बताया गया है कि कर्मी सरूण मॉल में आया. काम करने के बहाने गल्ले के पास गया. गल्ला खुला होने का फायदा उठाकर वह बिक्री का 1.75 लाख की राशि निकाल लिया. तभी सीसीटीवी फुटेज में अन्य कर्मियों ने सरूण की संदिग्ध गतिविधि दिखा. कर्मियों ने फौरन मॉल मालिक को इसकी सूचना दी. कर्मियों से मिली सूचना के आधार पर मॉल मालिक भाष्कर सती पहुंचे. कर्मी को चोरी के आरोप में नगर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन