शराब पीने के आरोप में आठ लोग पकड़ाये

बेतिया : उत्पाद विभाग की ओर से गठित छापेमारी टीम ने मंगलवार की रात अभियान चलाया. इस दौरान आईटीआई, धांगड़टोली एवं छावनी हरिजन टोली में शराब पीने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार किये गये. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह छापेमारी उनके निर्देश पर की गयी. गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच करायी […]
बेतिया : उत्पाद विभाग की ओर से गठित छापेमारी टीम ने मंगलवार की रात अभियान चलाया. इस दौरान आईटीआई, धांगड़टोली एवं छावनी हरिजन टोली में शराब पीने के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार किये गये. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह छापेमारी उनके निर्देश पर की गयी. गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच करायी गयी.
जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद इन आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया. अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपियों की पहचान नगर थाना के तीन लालटेन चौक निवासी जवाहर प्रसाद, न्यू बस स्टैंड रोड निवासी तेज प्रकाश श्रीवास्तव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालूनगर निवासी महम्मद मनीर, पूर्वी करगहिया के संजय साह, आईटीआई धांगड़टोली निवासी नागेंद्र महतो, जमला निवासी शंभू राम, महम्मद इब्राहिम तथा मनुआपुल थाना के लपटही निवासी प्रकाश पासवान के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




