84 लीटर नेपाली शराब के साथ टेंपो किया जब्त कार्रवाई

Published at :24 Jun 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
84 लीटर नेपाली शराब के साथ टेंपो किया जब्त कार्रवाई

शहर के सागर पोखरा के समीप पुलिस टीम ने की छापेमारी टेंपो चालक पुलिस दल को चकमा देकर हुआ फरार, गाड़ी मालिक व चालक की तलाश में जुटी पुलिस नेपाल से लायी जा रही थी खेप बेतिया : टेंपो में लोड कर ले जा रहे भारी मात्रा में नेपाली शराब शराब को पुलिस ने गुरुवार […]

विज्ञापन

शहर के सागर पोखरा के समीप पुलिस टीम ने की छापेमारी

टेंपो चालक पुलिस दल को चकमा देकर हुआ फरार, गाड़ी मालिक व चालक की तलाश में जुटी पुलिस
नेपाल से लायी जा रही थी खेप
बेतिया : टेंपो में लोड कर ले जा रहे भारी मात्रा में नेपाली शराब शराब को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम जब्त कर ली. वहीं पुलिस ने टेंपो को को भी जब्त कर ली. जबकि टेंपो चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
पुलिस टेंपो चालक व उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है. शराब की जब्ती शहर के सागर पोखरा के समीप से की गयी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि देर शाम पुलिस की गश्ती वाहन परिसदन की ओर से सागर पोखरा की ओर आ रहा था. तभी विपरीत दिशा यानि नेपाली पथ की ओर से टेंपो आ रहा था. गश्ती वाहन को देखकर टेंपो चालक सड़क पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया.
गश्ती दल के पदाधिकारी जमादार जितेन्द्र प्रसाद सिंह ने टेंपो व शराब को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी को शक नहीं हो शराब के धंधेबाज शराब को बोरा में रखकर ले जा रहे थे. इस दौरान 300 एमएल का 280 बोतल नेपाली शराब सौफिया व टेंपो को जब्त कर लिया. जब्त कुल शराब 84 लीटर बताया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि टेंपो चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा है. इसको लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन