सवारी बन कर ले भागा ऑटो दुस्साहस. नकदी व मोबाइल लूटे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नानोसती-जगदीशपुर मुख्य पथ पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बेतिया छावनी से नानोसती जाने के लिए रिजर्व किया था टेंपो ऑटोचालक ने मझौलिया थाने में अज्ञात दो के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : चालक को बेहोश कर अपराधियों ने टेंपो व चार हजार नगद रुपया लूट लिया. चालक बेहोशी के हालत में सड़क […]
विज्ञापन
नानोसती-जगदीशपुर मुख्य पथ पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बेतिया छावनी से नानोसती जाने के
लिए रिजर्व किया था टेंपो
ऑटोचालक ने मझौलिया थाने में अज्ञात
दो के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : चालक को बेहोश कर अपराधियों ने टेंपो व चार हजार नगद रुपया लूट लिया. चालक बेहोशी के हालत में सड़क किनारे मिला. घटना नानोसती के जगदीशपुर जानेवाली मुख्य पथ की है. इस बाबत गोपालपुर थाना के मोहछी नैन निवासी टेंपो चालक सह मालिक अशोक महतो ने मझौलिया थाने में दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मझौलिया थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि टेंपो चालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी बरामद्गी को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी गयी है.
बताया जाता है कि टेंपो चालक सह ऑटो मालिक अशोक महतो छावनी में गाड़ी लगा कर खड़ा था. इसी बीच एक युवक सवारी बनकर उसके पास आया. इस दौरान उसने अॉटो चालक से नानोसती जाने की बात कही. सवारी की बातों में आकर टेंपो चालक उसे अपने ऑटो में बैठा कर नानोसती के लिए निकल गया. जैसे हीं बाजार समिति के पास टेंपो पहुंचा ऑटो में सवार युवक ने एक दूसरे युवक को पूर्व परिचित कह टेंपो पर बैठा लिया. नानोसती से जगदीशपुर जानेवाली मुख्य सड़क में एक किलोमीटर की दूरी पर जाने के बाद सवारी का परिचित उतर गया. व गांव में चला गया.
इसी बीच टेंपो चालक ने प्यास लगने की बात कह पानी पीने जाने लगातो अपराधी ने उसे बोतल में रखे पानी पीने को दिया. पानी पीते ही चालक बेहोश हो गया. जब होश में आया तो अपने को सड़क किनारे पाया. उसकी गाड़ी, पाकिट से चार हजार नगद व मोबाइल गायब पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










