मझौलिया में पिता व सौतेली मां ने की बेटी की हत्या

Published at :18 Jun 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
मझौलिया में पिता व सौतेली मां ने की बेटी की हत्या

बेतिया : सौतेली मां व पिता ने योजनाबद्ध तरीके से 15 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने सौतेली मां व पिता ने साक्ष्य मिटाने के नियत से किशोरी की लाश गायब कर दिया है. इस बाबत मृतका सुनीता के नौतन थाना के मंगलपुर-गुदरिया निवासी मृतका सुनीता के नाना रामाशीष […]

विज्ञापन

बेतिया : सौतेली मां व पिता ने योजनाबद्ध तरीके से 15 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी की हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने सौतेली मां व पिता ने साक्ष्य मिटाने के नियत से किशोरी की लाश गायब कर दिया है. इस बाबत मृतका सुनीता के नौतन थाना के मंगलपुर-गुदरिया निवासी मृतका सुनीता के नाना रामाशीष साह ने मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मृतक के नाना शिकायत पर सुनीता के पिता उपेन्द्र साह, चाचा मांचन साह,तथा सौतेली मां उमरावती देवी को नामजद किया गया है. शव की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

प्राथमिकी में रामाशीष साह ने बताया है कि उनकी पुत्री सीता देवी की शादी उपेन्द्र साह से हुई थी, जिससे दो संतान सुनीता (15) व संदीप (12) है. सीता की मृत्यु रहस्मय परिस्थिति में हो गयी थी. पहली पत्नी के बाद उपेंद्र ने उमरावती देवी से शादी कर ली. उमरावती से भी दो बेटा व दो बेटी उपेन्द्र साह को है. कुछ दिन पूर्व से संदीप अपनी फुआ के साथ दिल्ली में रहता है, जबकि सुनीता गांव में ही सौतेली मां व पिता के साथ रहती थी. सुनीता को सौतेली मां उमरावती बराबर प्रताड़ित करती थी.

इधर, सुनीता के नाना को श्रीपुर भटवलिया के अमर साह ने सूचित किया कि सुनीता की हत्या कर दी गयी है. गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया गया है. सूचना पर रामाशीष अपनी नतनी को खोजते रुलही विशंभरा पहुंचा, लेकिन उसे सुनीता नहीं मिली, तब उसने मझौलिया थाना पहुंच एफआईआर दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन