अगवा किशोरी मच्छरगांवा से बरामद

Published at :13 Jun 2017 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा किशोरी मच्छरगांवा से बरामद

योगापट्टी : कुहरापट्टी से शादी की नीयत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने छापेमारी कर मच्छरगांवा से बरामद कर लिया है. किशोरी की मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल भेज दी है. योगापट्टी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किशोरी को मच्छरगावा से बरामद कर […]

विज्ञापन

योगापट्टी : कुहरापट्टी से शादी की नीयत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने छापेमारी कर मच्छरगांवा से बरामद कर लिया है. किशोरी की मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल भेज दी है. योगापट्टी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर किशोरी को मच्छरगावा से बरामद कर किया गया है.

किशोरी की मां ने अपने ही गांव के भितम महतो, सत्या महतो, राजन महतो व शांति देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन