13 दुकानें जलीं, भारी क्षति

Published at :23 Mar 2014 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
13 दुकानें जलीं, भारी क्षति

बेतियाः नगर के ऐतिहासिक मीना बाजार की सब्जी मंडी शुक्रवार को करीब 12 बजे रात्रि में जल उठी. इस आग की चपेट में आने से एक दर्जन से ज्यादा सब्जी व किराना की दुकान जल गये. आगलगी की इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी. व्यवसायी अपनी दुकानों और सामानों को बचाने में जुट गये. लोगों […]

विज्ञापन

बेतियाः नगर के ऐतिहासिक मीना बाजार की सब्जी मंडी शुक्रवार को करीब 12 बजे रात्रि में जल उठी. इस आग की चपेट में आने से एक दर्जन से ज्यादा सब्जी व किराना की दुकान जल गये. आगलगी की इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी. व्यवसायी अपनी दुकानों और सामानों को बचाने में जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दो दमकल पहुंच गये.

व्यवसायियों व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीती रात लगभग 11.30 बजे 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरा. लेकिन उस वक्त आग का अंदाजा नहीं लगा. परंतु सब्जी बेचने के लिए बनी फुस की झोंपड़ी से आग की तेज लपट उठी. इस घटना से भगदड़ मच गयी. आग की लपटे इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने 13 दुकानों को जला कर राख कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन