NIA Raid: मोतिहारी में पूर्व मुखिया के घर NIA की छापेमारी, एके-47 से जुड़ा है मामला, मचा हड़कंप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Aug 2025 3:42 PM
पूर्व मुखिया के घर NIA की छापेमारी
NIA Raid: बिहार के मोतिहारी में मुखिया के घर एनआईए की तरफ से छापेमारी की गई. राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास रहा है. यह पूरा मामला एके-47 से जुड़ा हुआ है. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही.
NIA Raid: बिहार के मोतिहारी के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने कुख्यात अपराधी और भू माफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी शुरू कर दी. खजुरिया गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई. वहीं, पकड़ी दयाल के थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी रेड हुई. एके-47 से जुड़े मामले में दोनों पूर्व मुखिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी जांच में जुटी.
भारी पुलिस बल तैनात
केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं. इससे पहले राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास रहा है. यह पूरा मामला एके-47 से जुड़ा हुआ है. वहीं छेदी सिंह के परिवार के लोग भी इस मामले में कहीं ना कहीं संलिप्त थे. उनके घर भी NIA की पूरी टीम पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की टीम एक साथ की.
मुखिया का रहा आपराधिक इतिहास
छापेमारी के दौरान किसी को घर के आस-पास आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. टीम ने घर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर न जा सके. राहुल मुखिया का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भू-माफियागिरी में सामने आता रहा है.
पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कर रहे परहेज
बताया जाता है कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं. यही नहीं, वह बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के पति भी हैं. ऐसे में इस छापेमारी ने स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मचा दी है. हालांकि, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की. केवल इतना कहा गया कि छापेमारी संवेदनशील और गंभीर इनपुट के आधार पर की जा रही है.
कई जिलों में हुई छापेमारी
बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों और भू माफियाओं के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है. कई जिलों में स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर छापेमारी कर रही हैं. ऐसे में मोतिहारी में राहुल मुखिया के घर पर हुई रेड को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल, NIA की टीम ने छापेमारी के दौरान क्या-क्या जब्त किया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
(मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट)
Also Read: PM Modi Bihar Visit: 22 अगस्त को बेगूसराय के इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, जानिए नया रूट…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










