ePaper

फरियादों का शीघ्र करें निबटारा : डीएम

Updated at : 06 Mar 2020 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
फरियादों का शीघ्र करें निबटारा : डीएम

जनता की फरियादों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दिया. शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार व प्रशासन की पहली प्राथमिकता में शामिल है.

विज्ञापन

मोतिहारी : जनता की फरियादों का शीघ्र निबटारा करने का निर्देश डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दिया. शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार व प्रशासन की पहली प्राथमिकता में शामिल है.

120 आवेदनों की बारी-बारी से सुनवाई की और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने व की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया और इस मामले में किसी तरह की खानापूर्ति नहीं करने की हिदायत दी. दरबार में भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन में की गयी मनमानी, आपूर्ति, सामाजिक पेंशन आदि के अधिक मामले आये थे.छौड़ादानो की पूनम कुशवाहा ने आंगनबाड़ी सेविका पद के चयन में विभागीय अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया.

वहीं तुरकौलिया की नीतू कुमारी ने दिव्यंगता के आधार पर चलने फिरने में सहायक उपकरण,कैलिपर देने की मांग की. इस तरह से कई मामले दरबार में पहुंचे थे .इधर दरबार को ले दिन के ग्यारह बजे से ही फरियादियों की लंबी कतार बरामदे में लगी रही और एक-एक कर सभी को बुलाया जाता रहा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन