ePaper

मोतीहारी में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे

Updated at : 13 Apr 2022 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
मोतीहारी में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे

बिहार के मोतीहारी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बुधवार की सुबह पत्नी को लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने गोली मार दी. गोलीबारी की ये घटना हरसिध्दि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव के मगनुआ नहर पुल के समीप घटित हुई है.

विज्ञापन

बिहार के मोतीहारी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बुधवार की सुबह पत्नी को लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने गोली मार दी. गोलीबारी की ये घटना हरसिध्दि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार गांव के मगनुआ नहर पुल के समीप घटित हुई है.

घटना के संबंध मे बताया जा रहा है की गायघाट निवासी शिक्षक आंनद भारती तुरकौलिया थाना के उत्क्रमित हाई स्कूल जयसिंहपुर में पदस्थापित हैं जो की सुबह में शिक्षिका पत्नी को उज्जैन लोहियार मिडिल स्कूल में कार्य पर छोड़कर लौट रहे थे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही शिक्षक बाइक से पूल पार कर रहे थे उसी वक्त महनुआ नहर पुल के समीप अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उन्हे ओवरटेक करने के साथ अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी जिसमें शिक्षक आंनद भारती को तीन गोलियां लगी हैं. दो गोली उनके पेट में लगी है तो वहीं एक गोली गर्दन के पास लगी है.

Also Read: Bihar News: गया में बिजली की तार के चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर आक्रोश

गोली की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिसे देख अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक आनन्द भारती को मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है.

घटना के संबंध में घायल शिक्षक आंनद भारती ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी वो अपनी पत्नी को उज्जैन लोहियार गांव के मिडिल स्कूल में छोड़ कर लौट रहे थे इसी दौरान ये घटना हुई. आनंद ने बताया कि अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने ओवर टेक करने के साथ ही इस घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि उनकी किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं है. घटना की सूचना मिलने पर हरसिद्धि थान पुलिस मौके पर पहुंच जांच मे जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन