बम फटने से बच्चा घायल

Updated at : 14 Mar 2014 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बम फटने से बच्चा घायल

मोतिहारीः मुफसील थाना के हसुआहां गांव में बम फटने से एक बच्चा घायल हो गया. घटना गुरुवार की है. घायल बच्चा हसुआहां निवासी शिवपूजन मुखिया का पुत्र सुग्रीव कुमार (पांच वर्ष) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार सुग्रीव अपने घर के पीछे नाला के आस-पास खेल रहा था. इस दौरान खेल-खेल में वह नाल के […]

विज्ञापन

मोतिहारीः मुफसील थाना के हसुआहां गांव में बम फटने से एक बच्चा घायल हो गया. घटना गुरुवार की है. घायल बच्चा हसुआहां निवासी शिवपूजन मुखिया का पुत्र सुग्रीव कुमार (पांच वर्ष) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार सुग्रीव अपने घर के पीछे नाला के आस-पास खेल रहा था. इस दौरान खेल-खेल में वह नाल के समीप खुर्पी से मिट्टी खोदने लगा. जहां पूर्व से मिट्टी में दबा कर रखा गया बम फट गया. घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजनों ने सुग्रीव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सीय उपचार शुरू हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुग्रीव के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस मामला को अपराध से जुड़ा नहीं मान रही है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बम कम पावर का था. जिसे जंगली सूअर से रक्षा को लेकर रखा गया था. जानकारी देते हुए मुफसील थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन