सिमरन कांड : गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : ढाका के चर्चित सिमरन कांड अनुसंधान में पुरुष के साथ छह लड़कियों (महिला) की भूमिका भी सामने आयी है, जिसके खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है. घटना से जुड़ी रिपोर्ट सरकार के अपर सचिव गृह (आरक्षी) विभाग पटना के अलावा पुलिस ने गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है. रिपोर्ट में ढाका […]
विज्ञापन
मोतिहारी : ढाका के चर्चित सिमरन कांड अनुसंधान में पुरुष के साथ छह लड़कियों (महिला) की भूमिका भी सामने आयी है, जिसके खिलाफ पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है. घटना से जुड़ी रिपोर्ट सरकार के अपर सचिव गृह (आरक्षी) विभाग पटना के अलावा पुलिस ने गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है. रिपोर्ट में ढाका थाना कांड संख्या 44/15 के वादिनी सिमरन से आरोपी शमीम अख्तर, राजू मियां, खालिद व चंदन उसे जबरन कैद कर रखा गया.
नशा की सूई देकर देह व्यापार कराने का भी जिक्र है. पुलिस महानिरीक्षक द्वारा भेजे गये रिपोर्ट में पांच लड़कियों का जिक्र है जो शमीम के लिए कार्य करती थी.
इसमें चांदनी, आदापुर की ब्यूटी, पूजा, नाजमी, राईमा, विनीता मुख्य हैं. इसके अलावा शमीम अख्तर, राजू मियां, खालिद, चंदन और अप्राथमिक अभियुक्त कंपाउडर इसरार के खिलाफ आरोप सत्य पाया गया है. शमीम अभी नेपाल के जेल में, राजू और इसरार भी गिरफ्तार है.
सांसद ने मामले को ले लिखा था पत्र : शिवहर सांसद रमा देवी ने ढाका के शमीम के घर बंधक बना सिमरत से गलत कार्य कराने को ले गृह मंत्रालय को पत्र लिखी थी. इसके आलोक में पुलिस द्वारा रिपोर्ट भेजा गयगा है. यहां बता दे कि 24 फरवरी 15 को ढाका आजाद चौक स्थित शमीम के घर से सिमरत को बरामद किया गया था.
निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई: विलंब से मेडिकल जांच कराने को ले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सदर अस्पताल के डीएस डा मनोज और सहयोगी कर्मी महमद जिक्रुल्लाह पर कारवाई का निर्देश दिया गया था, जिसका अनुपालन अब तक नहीं हो पाया है.
अब तक तीन गिरफ्तार : सिमरन कांड में घटना के दो वर्ष बाद भी मात्र तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. चंदन कौन इसकी पहचान नहीं हो पायी है. इधर सूत्रों का कहना है कि चिह्नित लड़कियों से पूछताछ की जाये तो कई राज खुल सकते हैं. कहते है कि विभाग ने चिह्नित लोगों के संदर्भ में भी जानकारी मांगी है.
आरटीआइ से मांगा जवाब : समाजसेवी श्रीकृष्ण नगर निवासी विनोद सिंह ने छह फरवरी 17 को वरीय अधिकारियों व गृह विभाग को पत्र भेज आरटीआइ के तहत कार्रवाई से संबंधित जानकारी मांगी है. इसको ले बचाव में जुटे लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है.
कांड में पांच लड़कियां भी थीं शामिल
ब्यूटी, चांदनी, पूजा, नाजमी, राईमा, चंदन की हो रही तलाश
घटना में सिलीगुड़ी के इमराज व मजीद की भूमिका आयी सामने
मुख्य सरगना शमीम अभी नेपाल जेल में है बंद
समाजसेवी ने आरटीआइ से मांगा है जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




