लाही व बंजरिया में अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

Updated at : 03 Nov 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
लाही व बंजरिया में अगलगी में हजारों की   संपत्ति राख

मधुबन : कृष्णा नगर पंचायत के बंजरिया व लाही गांव में अगलगी की अलग-अलग घटनाओ में हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जल कर राख हो गयी.पहली घटना मंगलवार की रात्रि की है. बंजरिया गांव के मौजेलाल राय के घर अचानक लगी आग से घर में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गया. इस दौरान […]

विज्ञापन

मधुबन : कृष्णा नगर पंचायत के बंजरिया व लाही गांव में अगलगी की अलग-अलग घटनाओ में हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जल कर राख हो गयी.पहली घटना मंगलवार की रात्रि की है. बंजरिया गांव के मौजेलाल राय के घर अचानक लगी आग से घर में रखे सभी सामान जल कर खाक हो गया. इस दौरान गृहस्वामी के 60 से 70 हजार रुपये की सम्पति नष्ट हो गयी.

वही बुधवार को लाही गांव के सरेह में अचानक लगी आग से चार एकड़ में लगे बाजरे की फसल जल कर राख हो गयी. इसके अलावा खेत में लगे ताड़,सेमल और अन्य पौधे भी जल गये.सूचना पर फायर विग्रेड की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया. फसल गांव के संजय राय,भूलन राय,राजेन्द्र सहनी व धनंजय राय पौधे जल गये, जिसकी पुष्टि मुखिया कमलेश चौधरी ने की. वहीं सीओ सुनील कुमार ने बताया कि क्षति के आकलन के लिये राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन