सीएम की यात्रा को लेकर बढ़ी प्रशासनिक मुस्तैदी

Updated at : 01 Nov 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम की यात्रा को लेकर बढ़ी प्रशासनिक मुस्तैदी

हर स्तर पर हो रही तैयारी, डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक सात निश्चय योजना के प्रगति की हुई समीक्षा मोतिहारी : मुख्यममंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को ले जिले में प्रशासनिक कसरत तेज हो गयी है.हर स्तर पर तैयारी की जा रही है और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जा रही […]

विज्ञापन

हर स्तर पर हो रही तैयारी, डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक

सात निश्चय योजना के प्रगति की हुई समीक्षा

मोतिहारी : मुख्यममंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को ले जिले में प्रशासनिक कसरत तेज हो गयी है.हर स्तर पर तैयारी की जा रही है और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जा रही है.सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया.सात निश्चय योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया.हर घर नल का जल,पक्की गली पक्की का निमार्ण,पेंशन,पीडीएस,कृषि आदि की गहन समीक्षा की गयी.मौके पर उपविकास आयुक्त सुनील कुमार यादव सहित सभी संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

पेंशनधारियों को शीघ्र दें पेंशन : बैठक में डीएम अनुपम कुमार ने पेंशनधारियों को शीघ्र पेंशन की राशि भुगतान करने का आदेश दिया.कहा कि जिन पेंशनधारियों की खाता आधार कार्ड से जूट गया है,उनका शीघ्र भुगतान किया जाए.इस मामले में किसी भी तरह की देरी नही करने का उन्होने सख्त निर्देश दिया.

छठ से पूर्व गरीबों को अनाज दे पीडीएस: डीएम अनुपम कुमार ने छठ से पूर्व सभी पीडीएस दुकानदारों को अनाज बांटने का निर्देश दिया और इस मामले में किसी तरह की खानापूर्ति नही करने को कहा. उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन कराने व किसी तरह की लापरवाही नही करने की हिदायत दी.

कृषि से संबधित मामलों का शीघ्र करें निपटारा : डीएम ने कृषि विभाग को कृषि से संबंधित लंबित योजनाओं का शीघ्र निपटारा करने का आदेश दिया.फसल क्षति अनुदान से संबधित जो भी मामले लंबित हैं उसका समय पर निपटारा कर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया.इस तरह से सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन