बाजार में डिजाइनर दीये की खूब हो रही बिक्री

मोतिहारी : दीपों की रोशनी से आम शहर से लेकर गांव तक जगमग होगा. झील-मील रोशनी के बीच धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा होगी. सभी मन-घर की सफाई व रंग रोगन कराने के बाद दीपावली मनाने को तैयार हैं. दीपावली को लेकर शनिवार को लोगों ने जम कर खरीदारी की. यूं तो घरों […]
मोतिहारी : दीपों की रोशनी से आम शहर से लेकर गांव तक जगमग होगा. झील-मील रोशनी के बीच धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा होगी. सभी मन-घर की सफाई व रंग रोगन कराने के बाद दीपावली मनाने को तैयार हैं. दीपावली को लेकर शनिवार को लोगों ने जम कर खरीदारी की. यूं तो घरों की सजावट के लिए शहर में अत्याधुनिक बल्ब की दुकानें खूब सजायी गयी हैं. विभिन्न रंग के प्रकाश देने वाले छोटे-छोटे बल्ब का प्रकाश आकर्षण का केंद्र बने हैं.
पर मिट्टी के दिये का भी दीपावली में अपना महत्व है. शहर के चौक-चौराहों पर मिट्टी के दीपक की दुकानें सजी हैं. इस बार कुम्हारों ने डिजायनर दिये बनाये हैं. लोगों को भी यह खूब भा रहा है. स्टेशन रोड के किशुन पंडित बताते है कि वे 20 वर्षों से मिट्टी के दिये बना रहे हैं इस वर्ष छोटे दिये 40 रुपये सैकड़ा, केरोसिन डीबरी सौ रुपये सैकड़ा, कलसा 15 रुपये तथा डिजायनर पांच रुपये प्रति पीस बेचा जा रहा है. किशुन बताते है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दिये की डिमांड बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




