युवक के अपहरण का प्रयास, चाकू से हमला

Updated at : 28 Oct 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
युवक के अपहरण का प्रयास, चाकू से हमला

मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक पर सब्जी खरीदने आये मो मेराज के अपहरण का प्रयास किया गया. बाइक सवार आधा दर्जन संदिग्धों ने उसको पकड़ लिया, उसके बाद जबरन बाइक पर बैठा कर भागने लगे. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा. बदमाशों ने मेराज को चाकू मार घायल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के जानपुल चौक पर सब्जी खरीदने आये मो मेराज के अपहरण का प्रयास किया गया. बाइक सवार आधा दर्जन संदिग्धों ने उसको पकड़ लिया, उसके बाद जबरन बाइक पर बैठा कर भागने लगे. युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को खदेड़ा. बदमाशों ने मेराज को चाकू मार घायल कर दिया, उसके बाद बाइक से उतार कर फरार हो गये. स्थानीय लोग खून से लथपथ मेराज को उठा शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना को लेकर छतौनी पुलिस को दिये बयान में आदापुर के पकही गांव निवासी मो मेराज ने कहा है कि शहर में रहकर पढाई करता है.बुधवार की शाम सब्जी खरीदने जानपुल चौक गया था. इस दौरान बाइक सवार केसरिया कोन्हीया के राजन कुमार, आदापुर धबधबवा के निरंजन कुमार सहित चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया. अपहरण की नीयत से जबरन बाइक पर बैठा भागने लगे. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया व पीछा किया तो चाकू से वार कर सभी बदमाश फरार हो गये. छतौनी पुलिस ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए नगर थाना भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन