भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 25 Oct 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

पताही : भाजपा चिरैया विधान सभा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को बखरी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूक ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा […]

विज्ञापन

पताही : भाजपा चिरैया विधान सभा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार को बखरी उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूक ने संयुक्त रूप से किया.

मौके पर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका संगठन बूथ स्तर पर है. इस पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को बराबरी का सम्मान दिया जाता है. वहीं चिरैया विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है. उनके बिना पार्टी की कल्पना नहीं किया जा सकता हे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्राी मोदी के विकास कार्यो को जनता के बीच बताने की अपील की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि चंचल सिंह, रमेश कुमार, प्रमोद शंकर सिंह, डा लालबाबू प्रसाद, अशोक सिंह, छोटेलाल शर्मा, विधान सभा प्रभारी राजीव रंजन, मुन्ना कुमार शाही, वसीम आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन