महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

संग्रामपुर : भारतीय कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, भूमि सुधार एवं राजद मंत्री मदन मोहन झा व बिहार प्रदेश कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता भूषण का बेतिया से पटना जोन के क्रम में रविवार की देर संध्या जदयू के वरीय नेता यतींद्र कश्यप के बरियरिया आवास पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा […]
संग्रामपुर : भारतीय कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, भूमि सुधार एवं राजद मंत्री मदन मोहन झा व बिहार प्रदेश कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता भूषण का बेतिया से पटना जोन के क्रम में रविवार की देर संध्या जदयू के वरीय नेता यतींद्र कश्यप के बरियरिया आवास पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. साथ ही जदयू नेता श्री कश्यप ने नेताओं को शॉल ओढा व बुके दे सम्मानित किया.
मौके पर ओझा ने कहा कि केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का काम किया है. पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया. वही भूमि सुधार मंत्री श्री झा ने कहा कि शराब बंदी से पूरे बिहार में खास कर महिलाओं में क्रांति आ गयी है. लोगों में सरकार के प्रति आस्था बढ़ी है. चोरी छुपे शराब बेचने वाले को भी जेल भेजा जा रहा है. अापराधिक मामलों में भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है. राज्य में कानून का राज्य कायम है. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, राघव सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, अमरेंद्र कुमार वर्मा, प्रभात सिंह, शशिकांत दूबे, अनिल कुमार पांडेय, अनुप कुमार, अणु, मंटू सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




