चिकपट्टी से लाखों के चोरी के सामान बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भोला मियां के घर में बदमाशों ने रखा था चोरी का सामान चोरी का सामान छुपाने वाले दो शातिर की हुई पहचान मोतिहारी. नगर पुलिस ने चिकपट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर लाखों के चोरी का समान बरामद किया है.चोरी का समान भोला मियां के घर में छुपा कर रखा था. उसके घर से एलजी कंपनी […]
विज्ञापन
भोला मियां के घर में बदमाशों ने रखा था चोरी का सामान
चोरी का सामान छुपाने वाले दो शातिर की हुई पहचान
मोतिहारी. नगर पुलिस ने चिकपट्टी मुहल्ला में छापेमारी कर लाखों के चोरी का समान बरामद किया है.चोरी का समान भोला मियां के घर में छुपा कर रखा था. उसके घर से एलजी कंपनी का एक एलइडी टीवी, लेनेवो का लॅपटॉप, इनटेक्स कंपनी का साउंड सिस्टम व चादर मिला है.
बताया जाता है कि चोर गिरोह के शातिर मंगलवार की रात जबरन भोला मियां के घर में चोरी का समान रख फरार हो गये. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चिकपट्टी में भोला के घर में चोरी का समान छुपा कर रखा है.गुरुवार की रात नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चिकपट्टी में छापेमारी कर चोरी का समान बरामद कर लिया.इंस्पेक्टर ने बताया कि भोला के घर में चोरी का समान छुपाने बदमाशों की पहचान कर ली गयी है.
उनकी पहचान छतौनी मठिया जिरात के मो परवेज व नकछेद टोला के मो शमीम के रूप में हुई है. दोनों के घर पर छापेमारी की गयी, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले. इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बरामद समान कहा से चोरी हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










