टिकुलिया में ऑटो पलटा, तीन घायल

Updated at : 15 Oct 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
टिकुलिया में ऑटो पलटा, तीन घायल

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत बिजुलपुर टिकुलिया गांव के पास शुक्रवार को टेंपो पलट गयी. घटना में टेंपो सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में पश्चिमी चंपारण के लालगंज निवासी महमद मंसूर व रामगढवा के बैरिया वीर सिंह गांव के मिठु साह की हालत गंभीर है. दोनों को सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : तुरकौलिया थाना अंतर्गत बिजुलपुर टिकुलिया गांव के पास शुक्रवार को टेंपो पलट गयी. घटना में टेंपो सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में पश्चिमी चंपारण के लालगंज निवासी महमद मंसूर व रामगढवा के बैरिया वीर सिंह गांव के मिठु साह की हालत गंभीर है.

दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जाता है कि मंसूर व मिठु समधियाना में आये थे. चिउटही पुल के पास दोनों ने टेंपो पकड़ा. मंसूर का कहना है कि चालक नाबालिग था. वह तेज रफ्तार से टेंपो चल रहा था. उसको धीमी रफ्तार से टेंपो चलाने को कहा गया तो भी नहीं माना. इसके कारण दुर्घटना हो गयी. पुलिस ने टेंपो जब्त कर लिया है. घटना को लेकर मिठु ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन