स्पेशल ब्रांच के 52 अिधकारी तैनात
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर नजर डीआइजी व डीएम के साथ की समीक्षा बैठक मोतिहारी : रकौलिया में दो गुटों के बीच हुए विवाद को ले अब कोई तनाव नहीं है. स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. एडीजे गुप्तेश्वर पांडेय ने घटना को ले अधिकारियों से समीक्षा के बाद गुरुवार को […]
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर नजर
डीआइजी व डीएम के साथ की समीक्षा बैठक
मोतिहारी : रकौलिया में दो गुटों के बीच हुए विवाद को ले अब कोई तनाव नहीं है. स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. एडीजे गुप्तेश्वर पांडेय ने घटना को ले अधिकारियों से समीक्षा के बाद गुरुवार को उक्त जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि जो घटना घटी व असामाजिक तत्वों की करतूत है और वैसे लोग किसी समाज या जमात के नहीं होते. वे लोग घटना के बाद फरार हो जाते है और परेशान होते है दूसरे लोग. एडीजे ने कहा कि सामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पूरे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की पहचान व सूचना संग्रह के लिए स्पेशल ब्रांच के 52 अधिकारियों को सिविल ड्रेस में भ्रमणशील रखा गया है जिनसे क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है और संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. वैसे क्षेत्र में शांति बहाल है और अशांति फैलाने वालों की खोज में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. मौके पर चंपारण रेंज के डीआइजी गोपाल प्रसाद, डीएम अनुपम कुमार आदि थे.
जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते एडीजे गुप्तेश्वर पांडेय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










