मोतिहारी-अरेराज मार्ग सात घंटे जाम

मोतिहारी : तुरकौलिया में उपद्रव के कारण मोतिहारी-अरेराज मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कवलपुर चौक, बैरिया बाजार, बोरिंग चौक, स्कूल चौक व तुरकौलिया बाजार सहित अन्य जगहों पर आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम रखा. तुरकौलिया बाजार पूरी तरह से बंद रही. सड़कों पर लाठी-डंडा लेकर लोग नारेबाजी कर […]
मोतिहारी : तुरकौलिया में उपद्रव के कारण मोतिहारी-अरेराज मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कवलपुर चौक, बैरिया बाजार, बोरिंग चौक, स्कूल चौक व तुरकौलिया बाजार सहित अन्य जगहों पर आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम रखा. तुरकौलिया बाजार पूरी तरह से बंद रही. सड़कों पर लाठी-डंडा लेकर लोग नारेबाजी कर रहे थे. डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने शांति बहाल को जनप्रतिनिधि व सामाजिक लोगों के साथ बैठक की. आक्रोशित लोगों को बैठक में बुलाया गया, लेकिन उन लोगों ने बैठक में जाने से इनकार कर दिया.
उन लोगों का कहना था कि पहले दोषियों पर कार्रवाई हो, उसके बाद कोई बात होगी. हालांकि प्रशासन ने इस दौरान काफी सुझबुझ से काम लिया. पहले लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की, फिर उपद्रवियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए. शांति व्यवस्था कायम करने में जिला व पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कृष्णनंदन पासवान, विधायक राजेंद्र राम, सचिंद्र सिंह, श्यामबाबू यादव सहित ओमप्रकाश चौधरी, अजय कुमार शर्मा, बंद्री पासवान, रघुवर प्रसाद, सुभाष सिंह कुशवाहा, संजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि लगे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




