दुर्घटना में घायल की सदर अस्पताल में मौत
Updated at : 13 Oct 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत एक मरीज की मौत हो गयी. वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसे 24 सितंबर को कुछ लोग अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गये थे. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान जानपुल चौक निवासी रामेश्वर राम के रूप में हुई है. पुलिस […]
विज्ञापन
मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत एक मरीज की मौत हो गयी. वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसे 24 सितंबर को कुछ लोग अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गये थे. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान जानपुल चौक निवासी रामेश्वर राम के रूप में हुई है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर पर मरीज का नाम रामेश्वर राम व पता जानपुल लिखा हुआ है. नगर पुलिस को मरीज के मौत की खबर दी गयी है. उसके परिजनों की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




