ससुर ने इज्जत पर हाथ डाला तो बहू ने काट दिया गुप्तांग
Updated at : 05 Sep 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : कुंडवाचैनपुर के एक गांव में शनिवार की रात ससुर ने पतोहू के साथ जबरन गलत रिश्ता बनाने का प्रयास किया. पतोहू ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ब्लेड से ससुर का गुप्तांग काट डाला. जख्मी ससुर अपना इलाज कही छुपकर करवा रहा है. घटना बलुआ गुआवारी गांव की है. महिला की सास व […]
विज्ञापन
मोतिहारी : कुंडवाचैनपुर के एक गांव में शनिवार की रात ससुर ने पतोहू के साथ जबरन गलत रिश्ता बनाने का प्रयास किया. पतोहू ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ब्लेड से ससुर का गुप्तांग काट डाला. जख्मी ससुर अपना इलाज कही छुपकर करवा रहा है. घटना बलुआ गुआवारी गांव की है. महिला की सास व पति किसी काम से शनिवार की सुबह बाहर चले गये.
अकेला पाकर उसने पतोहू के साथ नजायज करने की कोशिश की. पतोहू ने पहले रिश्ते का हवाला दिया. उसने हाथ जोड़ ससुर को कमरा से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन हवसी ससुर ने उसकी एक न सुनी.अपनी इज्जत बचाने के लिए ब्लेड से ससुर का गुप्तांग काट दिया,उसके बाद शोर मचायी तो कमरे से निकल वह भाग निकला. महिला तीन बच्चों की मां है. घटना के समय तीनों बच्चे उसके साथ सो रहे थे.
पुलिस के अनुसार, जख्मी किसी गुप्त ठिकाने पर अपना इलाज करवा रहा है. ग्रामीण सूत्रों की माने तो इसके पूर्व भी वह पतोहू से गलत संबंध बनाने का प्रयास किया था. इसको लेकर गांव में पंचायत बैठी. पंचों ने महिला के आरोप को सिरे से खारिज कर उसे को क्लीन चीट दे दिया था.
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की बातों पर पहले विश्वास किया गया होता तो आज यह घटना नहीं होती. उसने ससुर की करतूत से आजिज होकर ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा. इधर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने पूछने पर बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन पीडि़ता द्वारा अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी.
जख्मी ससुर गुप्त ठिकाने पर करवा रहा इलाज
सास व पति गये थे बाहर
ससुर के खिलाफ गांव में बैठायी थी पंचायती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




