रेलवे स्टेशन पर ठगी करते रंगेहाथ पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रेल पुलिस के जवान ने खदेड़ कर पकड़ा ठगी के लिए रेल यात्री पर बना रहा था दबाव मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस की कार्रवाई में सोमवार को ठग गिरोह का एक जालसाज संदेश राम पकड़ा गया. वह बगहा थाना के पाकड़ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से मोबाईल व […]
विज्ञापन
रेल पुलिस के जवान ने खदेड़ कर पकड़ा
ठगी के लिए रेल यात्री पर बना रहा था दबाव
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस की कार्रवाई में सोमवार को ठग गिरोह का एक जालसाज संदेश राम पकड़ा गया. वह बगहा थाना के पाकड़ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से मोबाईल व कपड़े में लिप्टा एक कागज का बंडल बरामद किया है.
रेल पुलिस को यह सफलता सूचना पर लगायी गयी एक्बुस अभियान में मिली है. स्टेशन पर ठगी करने की मिल रही जानकारी को लेकर रेल पुलिस ने सादे लिबास में जवानों को तैनात कर रखा था. इसी बीच सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्री रविन्द्र साह को ठगने के प्रयास के दौरान संदेश रंगेहाथ पकड़ा गया. जानकारी के बंजरिया थाना के गोखुला निवासी रविन्द्र साह सप्तक्रांति एक्सप्रेस से उतर अपने गांव जाने के लिए टेम्पो पकड़ने जा रहे थे.
इसबीच संदेश में रास्ते में कपड़े में लिप्टा गठली डाल जाल में फंसाने का प्रयास किया. रविन्द्र को दिखाते हुए संदेश में रास्ते में पड़े पहले गठ्ली उठायी, फिर उसमें नोट होने की जानकारी देते हुए आपस में बांटने की बात कही. इसके लिए वह रविन्द्र को स्टेशन की रेलवे फाटक संख्या 161 के निकट दूसरी ओर जाने के लिए दबाव बना रहा था. लेकिन रविन्द्र उसके झांसे में नही आया और शोर मचाने लगा. मौके पर सिविल में ड्यूटी कर रहे रेल पुलिस के जवान द्वारिका सिंह यादव ने खदेड़ कर ठग संदेश को पकड़ लिया. घटना की पुष्टि करते हुए रेल थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में रेल यात्री रविन्द्र साह के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ठगी के आरोप में संदेश को न्यायिक हिरासत मे बेतिया रेल न्यायालय भेजने की तैयारी चल रही है.
तीन को जेल: तुरकौलिया ़ थाना क्षेत्र के तुरकौलिया शर्मा टोला से चंद्रिका शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष फैसल अंसारी ने बताया कि कांड का आरोपी कई वर्षो से फरार था. वही रघुनाथपुर ओपी थाना द्वारा छापेमारी कर मजुराहा के मनोज कुमार यादव व पारस सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी दल में ओपी प्रभारी सी बी शुक्ला, एस आई जितेंद्र सुमन, एएसआई प्रमोद पासवान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










